Tuesday, August 10, 2010
Wetern lifestyle behind breast cancer
LONDON NEWS: वे महिलाएं जो वेस्टर्न लाइफ स्टाइल में रम गई हैं, यह उन्हें सावधान करने वाली खबर है. नई स्टडी की मानें, तो बिंदास लाइफ स्टाइल ब्रेस्ट कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को निमंत्रण दे सकती है. वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों में यह चौंकाने वाली बात कही गई है. इसमें स्पष्ट पर कहा गया है कि महिलाओं के वेस्टर्न लाइफ स्टाइल से प्रभावित होने और एक्सरसाइज न करने की आदत से बेस्ट कैंसर के मामलों में लगातार इजाफा हुआ है. वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के अनुसार इस संस्था ने ब्रिटेन में ब्रेस्ट कैंसर के आंकड़े पेश किए हैं. 2008 में ब्रेस्ट कैंसर के एक लाख केस लगभग 88 मामले ब्रिटेन के थे. इस मामले में बेल्जियम सबसे आगे रहा. यहांकैंसर के प्रति लाख मामलों में 109 मामले ब्रेस्ट कैंसर के पाए गए. 100 मामलों के साथ फ्रांस दूसरे स्थान पर रहा. जबकि गरीबी की मार झेल रहे पूर्वी अफ्रीका में यह संख्या सिर्फ 19 थी. डब्ल्यूसीआरएफ के अनुसार ब्रेस्ट कैंसर के मामलों के संदर्भ में अमीर और निर्धन देशों के बीच यह अंतर लाइफस्टाइल के कारण है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment