लंदन में "हैरी पॉटर" की छठी फिल्म का प्रीमियर

लंदन, 9 जुलाई

लंदन, 9 जुलाई। फिल्म "हैरी पॉटर" की श्रृंखला की छठी फिल्म "हैरी पॉटर एंड हाफ ब्लड प्रिंस" का मंगलवार को लंदन में विश्व प्रीमियर किया गया। फिल्म के प्रीमियर के मौके पर फिल्म के कलाकार रूपर्ट ग्रिंट, इमा वॉटसन और डैनिएल रेडक्लिफ एक साथ नजर आए। हैरी पॉटर की अभिनेत्री इमा वॉटसन ने बताया कि फिल्म "हैरी पॉटर एंड हाफ ब्लड प्रिंस" में अपने सह कलाकार रूपर्ट गिंरट के साथ चुंबन दृश्य फिल्माते समय असहज महसूस कर रही थी। हैरी पॉटर श्रृंखला मे लेखिका जे.के.रोलिंग की किताबों पर आघारित पांच फिल्मों का प्रदर्शन हो चुका है। इस कडी की छठी फिल्म "हैरी पॉटर एंड हॉफ ब्लड प्रिंस" का मंगलवार लंदन में विश्व प्रीमियर किया गया। हालांकि इसका प्रदर्शन पिछले साल नवम्बर में ही किया जाना था, लेकिन किन्ही कारणों से इसे जुलाई तक के लिए टाल दिया गया था।
"हैरी पॉटर एंड द हॉफ ब्लड पिंरस" फिल्म में लोगों को हैरी की सूझबूझ देखकर हैरानी होगी। साथ ही फिल्म के आखिर में लोगों को थोडा दुख भी होगा, जैसा कि हैरी पॉटर श्रृंखला की पांचवी फिल्म के अंत मे हुआ था।
हैरी पॉटर फिल्मों की श्रृंखला का पर्दा अब गिरने वाला है। इस श्रृंखला की आठवीं और अंतिम फिल्म 15 जुलाई 2011 में प्रदर्शित होगी। इस कडी की अंतिम फिल्म का नाम "हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज" रखा गया है। यह फिल्म हैरी पॉटर श्रृंखला की सातवीं किताब पर आघारित होगी।
अवघि अघिक होने के कारण इस फिल्म को दो भाग में बनाया जा रहा है। पहली कडी का प्रदर्शन 19 नवंबर 2009 को होना है, जबकि इसके दो साल बाद दूसरी कडी प्रदर्शित होगी।

लंदन में "हैरी पॉटर" की छठी फिल्म का प्रीमियर लंदन में "हैरी पॉटर" की छठी फिल्म का प्रीमियर Reviewed by Brajmohan on 5:25 AM Rating: 5

No comments:

Comment Me ;)

Powered by Blogger.