Monday, September 27, 2010
सफलता का गुरूमंत्र जानते हैं धौनी
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धौनी विश्व क्रिकेट एकमात्र ऎसे कप्तान बन गए हैं जिनके नेतृत्व में खेलने वाली टीमें ट्वेंटी-20 क्रिकेट की तीन सबसे ब़डी प्रतियोगिताओं में खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान धौनी के नेतृत्व में टीम इंडिया ने जहां 2007 में ट्वेंटी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था वहीं इस वर्ष उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण का खिताब जीता। सफलता के इस सफर को आगे बढ़ाते हुए धौनी की सुपर किंग्स टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 चैम्पियनशिप में खिताबी जीत हासिल की। इससे साबित होता है कि धौनी के पास सफलता का अचूक गुरूमंत्र है। यह गुरूमंत्र दरअसल कुछ और नहीं बल्कि खुद पर और अपने साथियों पर भरोसा करना है। चाहें वह टीम इंडिया हो या फिर चेन्नई सुपर किंग्स, धौनी ने हमेशा अपने साथियों को बिना दबाव के खेलने की प्रेरणा दी है। यही नहीं, एक कप्तान के तौर पर वह विकेट के पीछे और बल्ले के साथ भी प्रेरणादायक प्रदर्शन करते रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment