हैरी पॉटर को मिस राइट की तलाश


16 जुलाई, 2009

लंदन, 16 जुलाई। हैरी पॉटर डेनियल रेडक्लिफ को इस बात का पछतावा है, कि कई महिला प्रशंसक और रोमांस के लिए पर्याप्त समय होने के बावजूद एक अदद गर्लफ्रेंड नही है। कांटेक्ट म्यूजिक के अनुसार रेडक्लिफ ने कहा कि वह इतने व्यस्त नही है कि उनके पास गर्लफ्रेंड के लिए समय न हो, लेकिन उन्हें अभी तक मिस राइट नही मिल पाई है। रेडक्लिफ ने कहा कि वह 20 वर्ष के युवा की तरह महसूस नही कर पा रहे है।


----------------------------------------

हरमाइनी बनी हैरी पॉटर की सबसे पसंदीदा पात्र


16 जुलाई, 2009

लंदन, 16 जुलाई। प्रशंसकों ने हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्मों में हरमाइनी गै्रंजर (एम्मा वॉटसन)को सबसे पसंदीदा पात्र चुना गया है। वेबसाइट contactmusic.com के अनुसार हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्मों के चाहने वालौं ने ग्रैंजर को इसलिए सबसे पसंदीदा पात्र चुना क्योंकि इस चरित्र में काफी दम है। प्रशंसकों के अनुसार हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्मों का निर्माण बंद होने के बाद हरमाइनी की भूमिका निभाने वाली एम्मा वॉटसन का करियर काफी चमक जाएगा। 51 फीसदी लोग मानते है कि वॉटसन ने हरमाइनी के चरित्र को बहुत सजीवता से निभाया है। लोगों का मानना है कि उनके सहयोगी कलाकार डेनिएल रेडक्लिफ(हैरी पॉटर), रूपर्ट ग्राइंट(रोनाल्ड वेस्ले)ने भी अपने किरदारों के साथ उतना न्याय नही किया, जितना वॉटसन (हरमाइनी) ने किया है। 39 फीसदी लोग मानते है कि आने वाले दिनों में वॉटसन हॉलीवुड की सेक्स सिंबल के रूप में उभरेंगी।
हैरी पॉटर को मिस राइट की तलाश हैरी पॉटर को मिस राइट की तलाश Reviewed by Brajmohan on 5:22 AM Rating: 5

No comments:

Comment Me ;)

Powered by Blogger.