मकर संक्रांति के दिन बिल्कुल भी ना करें ये काम

मकर संक्रांति के दिन बिल्कुल भी ना करें ये काम वरना साल भर सिर्फ बर्बादी ही होगी

सूर्य का किसी राशि विशेष पर भ्रमण करना संक्रांति कहलाता है। सूर्य जब मकर राशि में जाता है तब मकर संक्रांति होती है।
इस समय सूर्य उत्तरायण होता है अतः इस समय किये गए जप और दान का फल अनंत गुना होता है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। सूर्य और शनि का सम्बन्ध इस पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण है।

कहते हैं इसी त्यौहार पर सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं। आम तौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है इसलिए यहाँ से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति में जहां कुछ कामों को करना शुभ माना गया है तो वहीं कुछ कार्यों को वर्जित किया गया है। आइए जानते हैं इस दिन भूलकर भी कौन से काम '

कुछ लोग सुबह उठते ही चाय और स्नैक्स खाना शुरू कर देते हैं लेकिन शुभ दिन ऐसा ना करें। इस दिन बिना स्नान किए भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन गंगा या किसी नदी में जाकर स्नान करना चाहिए इसलिए गंगा या पवित्र नदी ना सही लेकिन कम से कम घर पर स्नान जरूर करना चाहिए।
महिलाओं को मकर संक्रांति के दिन बाल नहीं धुलना चाहिए। पुण्यकाल में दांत भी नहीं मांजने चाहिए।'इस दिन घर के अंदर या बाहर किसी पेड़ की कटाई-छंटाई भी नहीं करनी चाहिए।'

मकर संक्रांति के दिन आप किसी भी तरह का नशा नहीं करें। शराब, सिगरेट, गुटका आदि जैसे सेवन से आपको बचना चाहिए। इस दिन मसालेदार भोजन का सेवन नही करना चाहिए। इस दिन तिल, मूंग दाल की खिचड़ी इत्यादि का सेवन करना चाहिए और इन सब चीजों का यथाशक्ति दान करना चाहिए।
मकर संक्रांति के दिन बिल्कुल भी ना करें ये काम मकर संक्रांति के दिन बिल्कुल भी ना करें ये काम Reviewed by Brajmohan on 10:58 AM Rating: 5

No comments:

Comment Me ;)

Powered by Blogger.