Friday, August 13, 2010
झारखंड में एक लाख नियुक्तियों को हरी झंडी
रांची राज्य में सरकारी नौकरियों की बहार आने वाली है। सब कुछ ठीक रहा तो एक लाख बेरोजगारों को जल्द सरकारी नौकरी मिलेगी। शासन ने रिक्त पदों पर नियुक्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न विभागों से रिक्तियों का ब्योरा मांगा गया है। शासन ने 10वीं, 12वीं और स्नातक अर्हता वाले रिक्त पदों को कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भरने का फैसला किया है। ऐसे पदों की संख्या करीब 30 हजार है। इसके लिए कर्मचारी चयन आयोग के जरिए परीक्षा कराई जाएगी। मुख्य सचिव डा. एके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से की जाने वाली नियुक्तियों की विभागवार समीक्षा की। शासन ने पहली बार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न विभागों के लगभग 10 हजार पदों पर नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। इसके तहत वीएलडब्ल्यू, राजस्व कर्मचारी, पंचायत सेवक सहायकों की नियुक्ति की जा सकती है। करीब 70 हजार पदों पर समुचित विधि से नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें लगभग 20 शिक्षकों और 10 हजार पुलिसकर्मियों की बहाली शामिल है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment